ramcharitmanas
✕

छत्तीसगढ़ में 27% विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, रिपोर्ट से खुलासा

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (11:43 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों में से 24 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 13 के​ खिलाफ गंभीर अपराधों के मामले हैं। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार इस विधानसभा चुनाव में चुने गए 90 विधायकों में से 24 विधायकों (27 फीसदी) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।


रिपोर्ट के अनुसार 24 में से 13 (14 फीसदी) विधायकों के खिलाफ गंभीर किस्म के अपराध दर्ज हैं। यह रिपोर्ट उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर है। उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 68 विधायकों में से 19 (28 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है।

वहीं भाजपा के चुने गए 15 विधायकों में तीन (20 फीसदी) विधायकों ने अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच विधायकों में से दो विधायकों ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के 12 विधायकों ने तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के एक विधायक ने स्वयं के खिलाफ गंभीर प्रकृति के अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार बेमेतरा सीट से कांग्रेस के विधायक आशीष छाबरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पाटन सीट से विधायक भूपेश बघेल के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को अपने कार्य से रोकने और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज है। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बलौदाबाजार क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013 में हुए चुनाव के दौरान 90 में से 15 (17 फीसदी) विधायकों ने आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी दी थी। इनमें से आठ विधायकों के खिलाफ गंभीर प्रकृति का अपराध दर्ज था। इस वर्ष हुए चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर, भाजपा ने 15 सीटों पर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटों पर तथा बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटों पर जीत ​हासिल की है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख