dharma sangrah
✕

छत्तीसगढ़ चुनाव : बसपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (18:05 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी।
 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बसपा इन चुनावों में 33 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है और उसका गठबंधन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और भाकपा से है। इस गठबंधन में जोगी की पार्टी को 55 सीटें व भाकपा को दो सीटें क्रमश: सुकमा और दंतेवाड़ा दी गई हैं। 
 
बसपा के एकमात्र विधायक केशव प्रसाद चंद्र को जैजैपुर से एक बार फिर टिकट दिया गया है जबकि जोगी की पुत्रवधू रिचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बचपई नवागढ़ से जोर आजमाइश करेंगे।
 
शुक्रवार रात जारी सूची के अनुसार भिलाईगढ़ से श्याम टंडन, कसडोल से रामेश्वर कैवर्तिया, सारंगढ़ से अरविंद खटकर, चंद्रपुर से गीताजंलि पटेल, कुरूद से कन्हैयालाल साहू, रायपुर पश्चिम से भोजराम गौरखेड़े, पंडरिया से चैतराम राज, सरायपली से छबिलाल रात्रे और भिलाईनगर से दीनानाथ प्रसाद को टिकट दिया गया है। 
 
राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों 12 एवं 20 नवंबर और मतों की गणना 11 दिसंबर को होगी। साल 2013 में हुए इस 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 49 सीटें, कांग्रेस ने 39 सीटें हासिल की थीं जबकि एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय के खाते में गई थी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख