sundarkand

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी प्लान, अधिकांश विधायक फिर लड़ेंगे चुनाव

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (18:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में एक ओर जहां सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए अपने 165 मौजूदा विधायकों में से आधे विधायकों को टिकट नहीं देने की नीति पर गंभीरता से विचार कर रही है, वहीं 15 वर्ष से प्रदेश के सत्ता से बाहर विपक्षी दल कांग्रेस अपने 57 विधायकों में से 42 को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है।
 
 
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि कांग्रेस के 42 मौजूदा विधायकों का कार्य संतोषजनक पाया गया है इसलिए उन्हें राज्य विधानसभा चुनावों में फिर से उतारने की तैयारी पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ भी किसी विधायक का टिकट काटने के पक्ष में नहीं है। 
 
पार्टी के 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी ही जारी होने वाली है जिसमें इन विधायकों के नाम भी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है। इसे आने वाले दिनों में जारी किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति लोगों में जबरदस्त नाराजगी है और कांग्रेस 5 साल बाद प्रदेश में सत्ता में वापसी करने वाली है।
 
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए पहले चरण में कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 8 विधायकों में से 7 को टिकट दिया गया है। पहली सूची में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में केवल 1 विधायक को टिकट नहीं दिया है। इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस अपने विधायकों को अगले विधानसभा चुनाव में उतारने वाली है।
 
वहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा सत्ता विरोधी लहर के प्रभाव से निपटने के लिए अपने 70-80 विधायकों के टिकट काटने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख