फरहान अख्तर : मंगल ने दिलाई सफलता
FILE
फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुम्बई में कर्क राशि लग्न में हुआ। सफल डायरेक्टर के लिए गुरु का राशि व लग्न को देखना उचित होता है।
फरहान की पत्रिका में गुरु भाग्य नवम व षष्ट का स्वामी नीच का होकर लग्न पर उच्च दृष्टि डाल रहा है। चन्द्र मन का कारक होकर ज्ञान व वैराग्य के कारक गुरु से दृष्टिगोचर है और यही कारण है कि आपकी कुछ फिल्में सफल रही।
मनोरंजन भाव का कारक मंगल दशम भाव में स्वराशि का है। पंचमहापुरुष में से एक रूचक योग मंगल के स्वराशि होने से बना। इस वजह से आपने इतनी कम उम्र में सफलतम फिल्मों का निर्देशन किया।
FILE
अभी वर्तमान में शनि उच्च का है जो चतुर्थ भाव से भ्रमण कर रहा है, लेकिन जन्मस्थ मंगल से दृष्ट भी है व 31 मई से गुरु का भ्रमण मिथुन से होगा। जो आपके जन्म के समय से द्वादश भाव से भ्रमण करेगा, जिसकी सप्तम दृष्टि षष्ट भाव पर होगी। जो सफलता के मार्ग में बाधक रहेगा। फरहान को अधिक सफलता प्राप्ति हेतु पुखराज व मोती पहनना सफलतादायक रहेगा।

