प्रियंका चोपडा : जन्मदिन 18 जुलाई
2011 तक खास उपलब्धि के आसार नहीं
'
द हीरो' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली प्रियंका चोपडा़ का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में वृषभ-चन्द्र लग्न में हुआ। वृषभ राशि में जन्मी प्रियंका अपने सौन्दर्य के बल पर मिस वर्ल्ड बनकर कला जगत में अपनी खास जगह बनाने में सफल रही। वैसे भी वृषभ राशि वाले उत्तम कदकाठी, सुन्दर व आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आपका जन्म मृगशिरा नक्षत्र में होने से नक्षत्र स्वामी मंगल, शनि की युति में होने से कला के क्षेत्र में बहुत लंबी पारी खेलना आसान नहीं रहेगा। राशि लग्न से देखा जाए तो वर्ष 2011 विशेष सफलता का नहीं हैं, क्योंकि राशि लग्न से पंचम भाव में मनोरंजन भाव है उसमें भाग्य का स्वामी व कर्मेश शनि सप्तमेश व द्वादशेश मंगल की युति में है। शुक्र भी जन्म के समय राहु से पीड़ित है। राहु उच्च का होने से आपको कुछ राहत मिल सकती है। वैसे आपकी कुछ सफलतम फिल्मों में 'मुझसे शादी करोगी, कृष, ऐतराज, करम, वॉट्स योर राशि' इनमें आपने काफी अच्छा अभिनय किया था।
वर्तमान में शनि-कन्या राशि में गोचर भ्रमण कर रहा है वहीं आपके जन्म के समय भी शनि कन्या में ही था। शनि-मंगल की युति कहीं भी हो ठीक नहीं रहती। कहीं ना कहीं आपके लिए बाधा अवश्य खड़ी करेगी। किसी भी सफल अभिनेत्री के लिए शुक्र का दोषरहित होना व जन्म के समय अशुभ योग नहीं होना चाहिए। आपकी पत्रिका में शुक्र-राहु से पीड़ित है, जो राशि स्वामी भी है। शुक्र को उत्तम करने के लिए तर्जनी में हीरा धारण करें। सिल्वर रंग, सफेद चमकीले कपड़ों का प्रयोग करें। लक्ष्मी मंदिर में चावल का दान करें। इससे शुक्र मजबूत होने से आपको फायदा मिलेगा। सिल्वर रंग का वाहन फलदायी रहेगा।