• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. धर्मेन्द्र : 2011 शुभ रहेगा
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

धर्मेन्द्र : 2011 शुभ रहेगा

महत्वपूर्ण रहेगा आने वाला वर्ष

धर्मेन्द्र
PR

धर्मेन्द्र वो शख्सियत है जो फिल्म में ही-मेन के नाम से जाने जाते हैं। धर्मेन्द्र फिल्मों में बतौर नायक स्थापित हुए। फिल्मी जीवन की शुरुआत काफी संघर्षपूर्ण तरीके से की। आज फिल्म उद्योग में धर्मेन्द्र जाना-माना नाम है।

धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को वृश्चिक लग्न सिंह नवांश व मेष राशि में हुआ। पंचम मनोरंजन भाव का स्वामी गुरु लग्न में अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में है। साथ ही दशमेश सूर्य व एकादशेश बुध के साथ है। अष्टमेश बुध के साथ होने से आपको काफी संघर्ष के बाद ही फिल्मी जीवन में सफलता मिल सकीं, क्योंकि गुरु मनोरंजन भाव का स्वामी है व शुक्र से इसका संबंध नहीं है। राशि स्वामी मंगल उच्च का होकर तृतीय भाव पराक्रम में है।

वह भी लग्नेश व अष्टमेश है, अत: संघर्षपूर्ण सफलता हासिल की। लोकप्रियता के लिए स्वराशि का शनि चतुर्थ भाव (जनता भाव) में कुंभ का विराजमान है जो मूलत्रिकोण है। शुक्र भी मूलत्रिकोण का होकर द्वादश बाहरी भाव में है। जो सप्तमेश भी है, और इसी वजह से नृत्यकला में आप कमजोर है जबकि कई सफलतम फिल्में आपके खाते में दर्ज हैं।

PR
फूल और पत्थर, आदमी और इंसान, प्रतिज्ञा, दिल भी तेरा हम भी तेरे, शोला और शबनम, अनपढ़, बेगाने, आए दिन बहार के, आई मिलन की बेला, काजल, देवर, अनुपमा, दिल ने फिर याद किया, आसपास, जब याद किसी की आती है, इज्जत, बहारों की मंजिल, आया सावन झूम के और शोले आपकी चर्चित फिल्म रही।

धमेंन्द्र के लिए यह साल निश्चित रूप से महत्वपूर्ण सफलता का रहेगा। गुरु का गोचरीय भ्रमण स्वराशि से हो रहा है। जन्म के समय गुरु लग्न में मित्र का है वहीं पंचम पर स्वदृष्टि है। वर्तमान में गुरु पंचम भाव से भ्रमण कर रहा हे और यही सफलता में चार चाँद लगाएगा। आगामी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' से धर्मेन्द्र उम्मीद रख सकते हैं।