शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. टैरो कार्ड और सोनम के सितारे

टैरो कार्ड और सोनम के सितारे

बॉलीवुड में मिलेगी पहचान व सफलता

Sonam Kapoor | टैरो कार्ड और सोनम के सितारे
PR
सोनम कपूर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जिनका जन्म भारत के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ। सुपर स्टार अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी व फिल्म निर्माता सुरिन्दर कपूर की पोती हैं। फिल्म जगत में सोनम ने अपने करियर की शुरूआत संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में की। जन्म तिथि के अनुसार सोनम के जन्म अंक 9 का स्वामी मंगल है, जो अनुकूल होने पर युवा मन को ताकत, जोश और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। जिससे सोनम सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर होंगी।

यही अंक वाकपटुता, कला, साहित्य में निपुणता तथा भीड़ में भी एक नई पहचान दिलाने में सहायक रहेगा।

सोनम के नामाक्षर का अंक 3 नंबर है जो कि एक दुर्लभ संयोग है। यह अपने आप में बहुत शुभ, शक्तिशाली अंक है। जिससे सोनम को सामाजिक जीवन में अनेक मित्र बनाने और ख्याति प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। यह नंबर व्यक्तित्व को निखारने में मददगार व प्रभावशाली असर देगा। जिससे लोग उनके कार्यों की तरफ आकर्षित होंगे।

9 जून 2010 उनके जन्म दिवस के बाद टैरो कार्ड के अनुसार संक्षिप्त बिंदुओं से प्राप्त संकेत निम्न है :-

व्यावसायिक उन्नति - टैरो कार्ड में व्यावसायिक उन्नति हेतु नाइन ऑफ स्वॉर्ड, एस ऑफ वैन्डस एण्ड दि हाई प्रेइस्टेस है जो कि व्यवसाय के क्षेत्र में बेहतर उन्नति देगा। अच्छे कार्य के अवसर प्राप्त होंगे। व्यस्तताएँ बढ़ेंगी, जिससे मानसिक चिंताएँ हो सकती है। मन की शांति भंग हो सकती है। अनिद्रा व बेचैनी की शिकायत हो सकती है। एकांत में बैठकर सोचने से बेहतर होगा कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए, करियर में सफलता हेतु गंभीर प्रयास करें। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लेना चाहिए।

PTI
सोनम कपूर के लिए बेहतर सलाह यह होगी वह अभिनय की दुनिया में नई ऊँचाई पर कदम रखने के लिए साहस व धैर्य से काम लें। सितम्बर 2010 से नए अनुभव के साथ संभावित लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहेंगी। रचनात्मक ऊर्जा का निर्माण होगा। कार्य क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी। आत्मविश्वास उच्च स्तर का रहेगा। जिससे वह बुद्धिमत्ता के साथ नई चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के अवसर प्राप्त करेंगी।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य कार्ड रीडिंग में एस ऑफ क्वॉइन्स, टेन ऑफ वॉन्डस एण्ड थ्री ऑफ कप का टैरों कार्ड आया है। जिसमें एस ऑफ क्वॉइन्स का कार्ड पहला कार्ड सोनम कपूर को सेहत के प्रति सचेत रहने का इशारा करता है। आने वाले महीनों में अभिनय क्षेत्र में बढ़िया तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे मानसिक व शारीरिक व्यस्तता बढ़ेगी। इसलिए कार्य व विश्राम चक्र का अन्तर बनाकर चलना होगा। सेहत के लिए योग-ध्यान आदि हेल्‍थ एक्टिविटी को करना होगा। मानसिक व शारीरिक तौर पर फिट रहकर ही अपने कार्य व अभिनय को अच्छी तरह से कर सकेंगी।

पूँजी- पूँजी कार्ड रीडिंग में किंग ऑफ कप, जस्टिक फाइव ऑफ वन्डस के कार्ड आएँ हैं- जो कि पहले की तुलना में अधिक अच्छी आर्थिक स्थिति के संकेत दे रहे है। उनकी अच्छी वित्तीय उन्नति के संकेत मिल रहे है। किन्तु कुछ समय के लिए सोनम को इस वर्ष किसी व्यावसायिक सौदे में विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अत: पूँजी निवेश आदि में सावधानी रखनी होगी। किसी संपत्ति को खरीदते समय भी सितम्बर 2010 से मई 2010 तक विशेष ध्यान देना होगा। जिससे कानूनी व अन्य प्रकार की परेशानियों से बचा जा सकता है।

रोमांस या प्रेम प्रकरण- सोनम कपूर के रोमांस रीडिंग में हैरोफेंट का कार्ड आया है। जो कि मैजेर अरकाना का है और फोर ऑफ वैन्डस एण्ड नॉइट ऑफ स्वॅर्डस कार्ड माइनर अरकाना का है। उपरोक्त तीनों कार्ड सोनम के रोमांस के संदर्भ में प्राप्त हुए हैं।

जो अभिनय के क्षेत्रों में नए प्रेम प्रसंगों की ओर साफ इशारा करते हैं। किन्तु लव रिलेशन में उन्हें सलाह है कि वह अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए स्वभाव को नर्म रखें। किसी नाजुक मुद्दे को न उठाएँ इससे संबंधों में मधुरता कायम रहेगी। तनावपूर्ण स्थिति उनके पुराने प्रेम संबंधों में हो सकती है।

उनके सपनों का राजकुमार सुन्दर, सुशील व रोमांटिक होगा। साथी इन्हें जून 2011 से पहले मिल सकता है। जो उनकी जिन्दगी को अधिक सुखमय और सकारात्मक बनाएगा। यह नया रिश्ता एक अनूठा रिश्ता होगा जो पारस्परिक खुशियों को बढ़ाएगा। दोनों एक-दूसरे के प्रति चाहत व स्नेह रखेंगे। सोनम कपूर के व्यावसायिक व व्यक्तिगत जीवन की उन्नति की शुभकामना के साथ।