अशोक गेहलोत : फिर मिल सकता है पद
राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत का जन्म 3 मई 1951 को मीन चन्द्र लग्न राशि में हुआ। इस बार चुनाव में ग्रह आपके पक्ष में हैं। गुरु-चन्द्र एक साथ होने से गजकेसरी योग बन रहा है। इसी राजयोग के कारण आप मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। गेहलोत के जन्म के समय मंगल भाग्येश होकर द्वितीय यानी वाणी भाव में उच्च के सूर्य व बुध के साथ स्वराशि का है। जब भाग्येश धन भाव में हो तो वाणी का प्रभाव उत्तम रहता है। शत्रु भाव का स्वामी सूर्य उच्च का है व वर्तमान में सिंह राशि का भी है अत: आप विरोधी पक्ष पर हावी रहेंगे। दशम भाव का स्वामी चन्द्र लग्न से स्वराशि का होकर केन्द्र में है। यह हंस योग कहलाता है। यही वजह है कि आप बुद्धिमान होने के साथ कुशल प्रशासक भी हैं।
वर्तमान में गुरु दशम भाव का स्वामी मिथुन राशि में है। गुरु चतुर्थ भाव से भ्रमण करने से व सप्तम दृष्टि से राज्य भाव को स्वदृष्टि से देखने की वजह से पुनः राजसुख के योग बन रहे हैं।