sundarkand
Tue, 8 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. Kajol Birthday

काजोल के सितारे : जन्मदिन मुबारक...

Kajol Birthday
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को कुंभ लग्न में हुआ। राशि स्वामी शनि बुध की राशि  में शुक्र के साथ होने से काजोल ने एक से एक बढ़कर एक फिल्में दीं।
 

 
मंगल चन्द्र की सम सप्तक दृष्टि अखंड लक्ष्मी योग बनाती है अत: धन की कभी कमी नहीं रहेगी। चन्द्र गुरु साथ  होने से गजकेसरी योग बन रहा है अत: राजयोग भी उत्तम है। 
 
शनि राशि से पंचम यानी मनोरंजन भाव में है। 26 जनवरी 2017 के बाद शनि धनु में आएगा, तब लग्न से धनु  पर दृष्टि शनि पर होने से विशेष सफलता का कारण बनेगा। 
 
शनि का तृतीय भाव से राशि कुंभ को देखना भी शुभ है। 
 

 
वर्तमान में शनि वृश्चिक राशि पर है जिसकी गोचरीय दृष्टि सप्तम भाव पर आ रही है वहीं मंगल की चतुर्थ दृष्टि  वृश्चिक पर है अत: 26 जनवरी तक सावधानी रखना होगी। पन्ना पहनना शुभ रहेगा।

 
ये भी पढ़ें
शिव महापुराण : परिचय और 8 पवित्र संहिताएं