sawan somwar

अपनी आदतें सुधारिए

Written By WD
Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2007 (11:22 IST)
NDND
अक्सर यह देखा जाता है कि लोग अपनी आदतों के बारे में खुद कभी भी नहीं जान पाते हैं। यही वजह है कि जब किसी कम्पनी या फर्म में काम करते हैं तो अपनी इन्हीं आदतों के शिकार हो जाते हैं।

ये आदतें दिखती बड़ी सामान्य हैं लेकिन इसे लेकर शर्मिंदा होना पड़ता है। आइए ऐसी ही कुछ सामान्य बातों पर नजर डालते हैं जिनकी वजह से वरिष्ठजनों की बातें सुनने पर मजबूर होना पड़ता है-

*काम के लिए पूरी तरह से तैयार न होना- अपनी मीटिंग के दौरान फाइल्स और अपनी जरूरी चीजों को साथ न लाना। यह काम के प्रति आपकी लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही इससे आपके समय की बर्बादी भी होती है। इन आदतों में सुधार लाएँ और अपने काम को परफैक्ट बनाएँ।

*एक अच्छे टीम लीडर- आप कम्पनी में टीम लीडर हैं और अगर आपके टीम के किसी सदस्य को मदद की आवश्यकता हो तो बेझिझक उनकी मदद करें। अगर आपके पास कोई बेहतर सुझाव हो तो उसे देने से न झिझकें।

*खुद पर विश्वास न होना- जब बहुत जरूरत हो तभी अपने टीम के सदस्य से मदद लें। ऐसा नहीं कि अपनी हर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें बुलाएँ।

*तेज सुगंध वाली परफ्यूम- बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि लोग इतनी तेज सुगंध वाली परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं कि आस-पास के लोग परेशान हो जाते हैं। इसलिए काम करने के दौरान इस बात का भी खास ख्याल रखें।

ऑफिस में लंच के दौरान प्याज और अण्डे न खाएँ। जब भी धूम्रपान करें ऑफिस में घुसने से पहले यह देख लें कि उसकी गंध कहीं अभी भी तो नहीं आ रही। ऐसे परफ्यूम का इस्तेमाल करें जिसकी सुगंध 20 यार्ड से ज्यादा न फैले।

*फोन पर तेज बात करना- जब आप आप ऑफिस में हों और आपका मोबाइल बजे तो ज्यादा जोर-जोर से बातें न करें इससे अन्य लोगों को परेशानी होती है। अपने निजी फोन कॉल पर कम ही बात करें। अपनी आवाज को धीमे रखें। ये याद रखें यह आपका ऑफिस है बेडरूम नहीं।

*जब आप बीमार हों- अगर आप बीमार हैं तो घर पर ही रहें। अगर जाना बहुत जरूरी हो तो अपने मुँह पर कोई कपड़ा रखें ताकि आपके साथी उसकी चपेट में न जाएँ।

*हाथी की चाल- काम करने के दौरान इधर-उधर न टहलें। इससे अन्य लोगों को असुविधा होती है। अगर आप अपने पास बैठे किसी साथी से बातें कर रहे हैं तो अपनी आवाज को थोड़ा कम कर लें।

*आपका मोबाइल- अगर सम्भव हो तो अपने मोबाइल को ऑफिस के दौरान बन्द ही रखें। बार-बार आपके मोबाइल का बजना दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। या फिर अपने मोबाइल को साइलेंट मोड पर रखें।

*कम्प्यूटर की तेज आवाज- काम के दौरान कोई यह नहीं चाहेगा कि आपके कम्प्यूटर की तेज आवाज उनके कानों में जाए इसलिए उसकी आवाज को कम ही रखें।

*जब मिले आत्मविश्वास से मिलें- बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि लोग जब अपने साथी से ऑफिस में मिलते उनके हाथ मिलाने में उत्साह और आत्मविश्वास की कमी होती है। जब भी दूसरों से बात करें आँखों में आँखें डालकर बात करें, इससे आपका आत्मविश्वास झलकता है।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट