- खबर-संसार
» - करियर
» - गुरु-मंत्र
बदलाव करने से पहले सोचें
किसी भी करियर में काफी आगे बढ़ने के बाद कई युवा साथी करियर शिफ्ट करने की इच्छा रखते हैं। वे एक तरह की जिंदगी से कुछ अलग करना चाहते हैं जो उनके दिल को पसंद हो। इस प्रकार के करियर शिफ्ट में न केवल जोखिम रहता है बल्कि यह करियर का एक ऐसा मोड़ रहता है जहाँ से आप पर आर्थिक रूप से काफी बोझ भी रहता है। ऐसे में अगर आप बदलाव कर रहे हैं तब इन बातों का जरूर रखे ख्याल वरना ऐसा न हो कि केवल बदलाव के लिए आपने करियर शिफ्ट कर लिया पर बाद में लगा कि अपने हाथों से पैर पर कुल्हाड़ी मार ली।पैसा सब कुछ नहींकरियर में बदलाव करते समय अगर आप यह सोचते हैं कि जो वर्तमान में कार्य कर रहे हैं उसमें पैसा कम है और करियर शिफ्ट के बाद ज्यादा पैसा मिल जाएगा तब आप गलत दिशा में सोच रहे हैं। प्रत्येक करियर में अलग-अलग तरह की प्रक्रियाएँ रहती हैं आगे बढ़ने के लिए। इस कारण पैसे को ही देखकर करियर शिफ्ट ना करें।किसी और ने किया इसलिए आप भी करेंयह अक्सर देखा गया है कि कोई व्यक्ति लगातार पाँच-आठ वर्षों तक एक ही कंपनी में कार्य कर रहा है और कंपनी में काम करने वाले उसके एक साथी ने करियर शिफ्ट किया क्योंकि उसे मीडिया में काम करने की इच्छा थी। अब उस साथी ने करियर शिफ्ट किया है इसलिए आप भी करें यह जरूरी नहीं।अपनी क्षमता को पहचानें कई बार युवा साथी जोश में आकर करियर शिफ्ट करने के बारे में विचार करते हैं और उस पर अमल भी कर देते हैं। जब वे दूसरे करियर के लिए काम करने जाते हैं तब असहज महसूस करते हैं। यह इस कारण भी होता है क्योंकि आप अपनी क्षमता से परिचित नहीं हैं। करियर शिफ्ट करने के पहले इस ओर जरूर ध्यान दें कि क्या वाकई आपमें उतनी क्षमता है। किसी विकल्प का चयन मात्र इसलिए न करें, क्योंकि वह आपके लिए अंतिम विकल्प है। यदि आप इस संबंध में किसी उलझन में हैं तो स्व-आकलन टेस्ट की मदद भी ले सकते हैं।नई डिग्री लें या नहींयुवा साथी पाँच वर्ष के करियर के बाद अपने पसंद के करियर को अपनाने के लिए नई डिग्री लेने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। पर इस बात का ध्यान दें कि आप पाँच वर्षों बाद पुनः पढ़ाई करने जा रहे हैं। डिग्री आपको फायदेमंद भी साबित हो सकती है और नुकसान भी हो सकता है क्योंकि आप डिग्री प्राप्त करने के लिए अलग ध्यान लगा रहे हैं और वर्तमान में जो काम कर रहे हैं उस पर आपका ध्यान नहीं होता। ऐसे में आप न इधर के रहते हैं न उधर के। करियर में बदलाव संबंधी बड़े फैसले अपने आप न करें। इस संबंध में जानकार लोगों, अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से भी बात करें। हो सकता है कि आपकी इस समस्या में वे आपको बेहतर विकल्प प्रदान कर सकें।