शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. 6 upcoming electric cars in january 2023 mahindra tata to hyundai
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (19:41 IST)

Mahindra, Tata, Hyundai की इन इलेक्ट्रिक कारों की 2023 में होगी धमाकेदार एंट्री, जानिए क्या होगी कीमत और फीचर्स

Mahindra, Tata, Hyundai की इन इलेक्ट्रिक कारों की 2023 में होगी धमाकेदार एंट्री, जानिए क्या होगी कीमत और फीचर्स - 6 upcoming electric cars in january 2023 mahindra tata to hyundai
Auto Expo 2023 का आयोजन 13 से 18 जनवरी उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा रहने वाला है। Mahindra, Tata, Hyundai से लेकर कई कंपनियां इसमें इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने वाली हैं। जानते हैं कौनसी कारें ऑटो एक्सपो में देंगी दिखाई। 
Mahindra XUV400 : Mahindra (महिन्द्रा) अपनी Mahindra XUV400 का इलेक्ट्रिक वर्जन ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करेगी। इसे 39.4 kWh battery pack के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 456 km की रेंज देगी। 
 
Tata Tiago EV : Tata Tiago EV की कीमत अभी 8.49 लाख से 11.79 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। खबरों के मुताबिक अगले महीने से इसके दामों में 35,000 की बढ़ोतरी की जा सकती है। Tiago EV की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। कार दो बैटरी ऑप्शन्स में आएगी। 19.2 kWh की बैटरी में 250 किमी की MIDC रेंज का दावा किया गया है। बड़ी बैटरी के ऑप्शन में 315 किमी की रेंज का दावा कंपनी ने किया है।
 
BYD Atto 3 : BYD ने नवंबर 2022 Atto 3 को 33.99 लाख (ex-showroom) कीमत के साथ पेश किया था। इस कार को एक महीने में 1,500  की बुकिंग मिल गई।  Blade Battery technology के साथ आने वाली कार की डिलेवरी अगले महीने से शुरू होगी। 60.48 kWh battery pack के साथ आने वाली कार में बारे में दावा किया जा रहा है कि यह 521 km की रेंज देगी।
 
Citroen C3 Electric : Citroen C3 का इलेक्ट्रिक वर्जन, जिसे eC3 बताया जा रहा है। यह कार अगले महीने आएगी। क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे नए फीचर्स इसमें रहेंगे। कंपनी के मुताबिक यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट रहेगी। बताया जा रहा है कि कार 350 km की रेंज देगी।
 
Hyundai Ioniq 5: Hyundai Ioniq 5 जनवरी 2023 में लॉन्च होगी। इसे ऑटो एक्सपो में प्र‍दर्शित किया जाएगे। इसे करीब 50 लाख (ex-showroom) कीमत के साथ उतारा जाएगा। large battery पैक के साथ उतारा जाएगा। कंपनी ने 1 लाख की टोकन मनी पर कार की बुकिंग शुरू कर दी है। 
 
MG Air EV : MG Motor की 20 या 25 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगी, जो लगभग 250 किमी की रेंज देगी। खबरों के मुताबिक इसे 10 से 15 लाख की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 2023 Auto Expo में प्रदर्शित किया जाएगा। 2023 के मध्य में यह कार शोरूम्स में आ जाएगी।

Skoda Enyaq iV : Enyaq iV के लॉन्च के साथ Skoda ईवी सेगमेंट में 2023 में अपनी शुरुआत कर सकती है। 77kWh battery pack के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। 513km की रेंज का दावा कंपनी कर रही है। खबरों की मानें तो कार की कीतम  Rs 60 लाख के करीब हो सकती है।