आम बजट में सीवीसी का आवंटन घटा
FILE
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा लोकसभा में आज पेश आम बजट में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को सतर्कता आयोग के लिए 18.61 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव है। पिछले बजट में यह रकम 20.10 करोड़ रुपए थी।
वर्ष 2011-12 में आवंटित राशि सीवीसी के संस्थागत खर्च को पूरा करने के लिए थी। सरकार ने सतर्कता संबंधी गतिविधियों में लोकपाल के लिए भी बजटीय आवंटन का प्रस्ताव किया है। (भाषा)

