1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. बजट 2011-12

अल्पसंख्यक संस्थानों पर मेहरबानी

आम बजट 2011
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन कार्यरत और अल्पसंख्यकों के बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे मौलाना आजाद शैक्षणिक फाउंडेशन के लिए सरकार ने सोमवार को बजट आवंटन में 69 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा है।

सरकार ने फाउंडेशन के लिए आगामी वित्तीय वर्ष के लिहाज से 200 करोड़ रुपए का बजट आवंटन का प्रस्ताव रखा है जो 2010-11 में 125 करोड़ रुपए था।

हालाँकि अल्पसंख्यक मंत्रालय के लिए कुल बजट आवंटन में मामूली बढ़ोतरी ही की गई है। पिछले वित्त वर्ष में मंत्रालय को 2514.50 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था। इस बार इसमें केवल करीब 12 प्रतिशत वृद्धि की गई है और सरकार ने इसे 2866 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा है।

मंत्रालय अल्पसंख्यक समुदायों के बीच उच्च शिक्षा पर अधिक ध्यान दे रहा है और उनके लिए कल्याण योजनाओं पर निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। इस बीच आवंटन भी 21.5 करोड़ से 70 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 35.7 करोड़ रुपए किया गया है।

सरकार ने पिछले साल भी अल्पसंख्यकों के लिहाज से बजट आवंटन में 80 प्रतिशत की वृद्धि कर इस तरह का नजरिया पेश किया था। सरकार ने इस साल अल्पसंख्यक छात्रवृत्तियों के लिए भी करीब 34 प्रतिशत आवंटन बढ़ाया है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें