रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. बजट 2011-12
Written By ND

भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल

भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल -
ND
भारतीय रेल का स्थान दुनिया में नंबर दो माना जाता है। यहाँ हजारों ट्रेनों को ट्रेक बिछा हुआ है जिस पर सबसे तेज गति से चलने वाली भारतीय ट्रेनें तो बहुत है, लेकिन उनमें से है प्रमुख चार।

1.शताब्दी एक्सप्रेस : 10 जुलाई 1988 को नई दिल्ली-झाँसी के बीच शुरू। गति सीमा 140 किमी प्रति घंटा है और पूर्णतः एसी है।
2.राजधानी एक्सप्रेस : 1 मार्च 1969 को दिल्ली-हावड़ा के बीच शुरू। गति सीमा 120-130 किमी/घंटा। यह विभिन्ना राज्यों की राजधानियों को दिल्ली से जोड़ती है इसलिए इसका नाम राजधानी एक्सप्रेस रखा गया।
3.सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस : 8 फरवरी 2004 को बेंगलुरू- निजामुद्दीन- नई दिल्ली के बीच शुरू। गतिसीमा 130 किमी प्रति घंटा।
4.दुरंतो ट्रेन : 18 सितंबर 2009 को नई दिल्ली-सियालदाह के बीच शुरू। वर्तमान में 14 दुरंतो ट्रेनें चल रही हैं। ये ट्रेनें प्रारंभ से अंतिम स्टेशन तक नॉनस्टॉप चलती हैं।