लव खिचड़ी : बेस्वाद
IFM
निर्माता : कृष्ण कुमार पिट्टी
निर्देशक : श्रीनिवास भाश्याम
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : रणदीप हुड्डा, रिया सेन, दिव्या दत्ता, सोनाली कुलकर्णी, रितुपर्णा सेनगुप्ता, कल्पना पंडित, जेसी रंधावा, सदा, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा
छोटी-सी बात को कहने में यदि ज्यादा समय ले लिया जाए, तो बात अपना असर खो देती है। यही समस्या फिल्म ‘लव खिचड़ी’ के साथ है। इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा डेढ़ घंटे में समेटना था, लेकिन दो घंटे से भी ज्यादा का समय ले लिया गया, जिससे खिचड़ी का स्वाद बिगड़ गया।
आजकल युवाओं का एक वर्ग ऐसा भी है जो लड़कियों के साथ अपने रिश्ते में सिर्फ मौज-मस्ती चाहता है। वे किसी भी किस्म की प्रतिबद्धता नहीं चाहते। इसी विचार को लेकर निर्देशक श्रीनिवास भाश्याम ने ‘लव खिचड़ी’ बनाई, लेकिन इसका निर्वाह वे ठीक से नहीं कर पाए।
कहानी है वीर (रणदीप हुड़ा) नामक शेफ की, जो हर लड़की से फ्लर्ट करता है। चाहे वो उसके घर की नौकरानी हो या कॉल सेंटर की एक्ज़ीक्यूटिव। उसकी जिंदगी में सात महिलाएँ आती हैं और उसे क्या अनुभव होता है, यह फिल्म का सार है।
IFM
अभिनय के मामले में रणदीप ठीक रहे, लेकिन क्लायमैक्स में उनका अभिनय कमजोर रहा। नायिकाओं में सोनाली कुलकर्णी, रिया सेन और सदा ने बाजी मारी। सौरभ शुक्ला ने भी अपना काम बखूबी किया।
कुल मिलाकर यह खिचड़ी स्वादिष्ट नहीं है।

