ये जवानी है दीवानी : मूवी प्रिव्यू
बैनर : धर्मा प्रोडक्शन्स, यूटीवी मोशन पिक्चर्स निर्माता: करण जौहर निर्देशक : अयान मुखर्जी संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती कलाकार : रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोएचलिन, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल रॉय कपूर, मेहमान कलाकार : माधुरी दीक्षित रिलीज डेट : 31 मई 2013 बनी : रणबीर कपूर बनी एक हंसमुख, खुशमिजाज, जिंदादिल और आकर्षक लड़का है जिसे एडवेंचर करना पसंद है। वह सामान्य जिंदगी नहीं जीना चाहता बल्कि दुनिया घूमना चाहता है और स्वच्छंद होकर रहना चाहता है। फिल्म में दर्शक भावुक और जुनूनी बन्नी को अनोखी महत्वाकांक्षाओं वाले विद्यार्थी से बदलते हुए देखेंगे। कुछ ऎसी परिस्थितियां बनती हैं जिनकी वजह से बनी सपनों के पीछे भागते से लड़के से एक ट्रेवल शो के मेहनती वीडियोग्राफर में तब्दील हो जाता है। आधुनिक समाज के नैतिक मूल्यों को मानने वाला बन्नी केवल खुद के प्रति जवाबदेह रहना चाहता है।