मस्तराम की कहानी
बैनर : बोहरा ब्रदर्स प्रा.लि., जार पिक्चर्स
निर्माता : अजय जी. राय, संजीव सिंह पाल
निर्देशक : अखिलेश जायसवाल
कलाकार : राहुल बग्गा, ताशा बेरी, कपिल दुबे
रिलीज डेट : 9 मई 2014
निर्माता : अजय जी. राय, संजीव सिंह पाल
निर्देशक : अखिलेश जायसवाल
कलाकार : राहुल बग्गा, ताशा बेरी, कपिल दुबे
रिलीज डेट : 9 मई 2014
PR |
मस्तराम एक फिक्शनल बायोग्राफी फिल्म है। राजाराम (राहुल बग्गा) एक छोटे शहर में रहता है। वह एक बैंक में क्लर्क है। उसकी इच्छा है कि वह दिल्ली जाए और एक लेखक के रूप में नाम कमाए। लिखने के प्रति उसकी चाहत को देखते हुए उसकी पत्नी रेणु (तारा-आलिशा बेरी) उसे हमेशा प्रोत्साहित करती है। आखिरकार राजाराम अपनी बैंक की नौकरी छोड़ देता है और फुल टाइम राइटर बन जाता है। रेणु छोटे-मोटे काम करने लगती है। राजाराम के नौकरी छोड़ लेखक बनने के फैसले की उसके पड़ोसी खूब हंसी उड़ाते हैं, लेकिन राजाराम उन पर ध्यान नहीं देता।

