1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. बॉबी जासूस की कहानी

बॉबी जासूस की कहानी

बॉबी जासूस
बैनर : बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट, रिलायंस एंटरटेनमेंट
निर्माता : दीया मिर्जा, साहिल संघा, रिलायंस एंटरटेनमेंट
निर्देशक : समर शेख
संगीत : शांतनु मोइत्रा
कलाकार : विद्या बालन, अली फज़ल, किरण कुमार, अर्जन बाजवा, सुप्रिया पाठक, राजेन्द्र गुप्ता, तनवी आजमी, ज़रीना वहाब
रिलीज डेट : 4 जुलाई 2014

PR


महिला पात्र को जासूस के किरदार में लेकर भारत में 'बॉबी जासूस' के पहले शायद ही कोई फिल्म बनी होगी। यह कहानी है बॉबी की, जो हैदराबाद में रहती है।

PR



PR

बॉबी पर एक ही धुन सवार है कि वह अपने शहर की नंबर वन जासूस बनना चाहती हैं। बॉबी का किरदार निभाया है विद्या बालन ने। जब दीया और साहिल उन्हें कहानी सुनाने पहुंचे तो विद्या ने पूछ लिया कि क्या विषय है? जवाब मिला कि जासूस की कहानी है। विद्या को लगा कि यह करमचंद टाइप कहानी होगी जिसमें किटी का किरदार उन्हें निभाना होगा, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वे खुद 'बॉबी जासूस' का किरदार निभाएंगी तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।

PR

PR


विद्या इस फिल्म में अलग-अलग गेटअप में नजर आएंगी। हैदराबाद रेलवे स्टेशन के बाहर वे भिखारी के भेष में शूटिंग कर रही थीं। उनका हुलिया इतना कमाल का था कि एक महिला सचमुच में विद्या को भिखारी समझ बैठी और उन्हें कुछ पैसे दे गई।

PR
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें