1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

बात बन गई की कहानी

बात बन गई
बैनर : जेपीको इंफोटेनमेंट, एएसआर मीडिया
निर्माता : सईद आसिफ शाह, मेघा अग्रवाल
निर्देशक : शुजा अली
संगीत : हरप्रीत सिंह
कलाकार : अली फजल, अनिसा, गुलशन ग्रोवर, अमृता रायचंद
रिलीज डेट : 11 अक्टोबर 2013

PR


रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बात बन गई जुड़वां किरदारों की कहानी है जिन्हें लेकर किरदारों का भ्रमित होना कई हास्यास्पद परिस्थितियों को जन्म देता है। फिल्म का मुख्य किरदार ‘कबीर’ एक खूबसूरत लड़की ‘रचना’ से बहुत प्यार करता है।

रचना को उसके भाई लक्ष्मी निवास और भाभी सुलोचना ने पाल-पोस कर बढ़ा किया है। एक कंपनी में काम करते हुए रचना की मुलाकात कबीर से होती है और दोनों के बीच पहली नजर का प्यार हो जाता है। लक्ष्मी निवास, कबीर और रचना की शादी कराने के लिए राजी हो जाता है।

PR

अब कहानी में प्रवेश लेता है कबीर का हमशक्ल ‘रसिया बिहारी’ जो कबीर का अपहरण करके लक्ष्मी निवास का बंगला और रचना पर अपना अधिकार जमा लेता है। वहां मौजूद सभी लोग रसिया को कबीर समझ बैठते हैं।
PR

हास्यास्पद परिस्थितियां तब निर्मित होती हैं जब कबीर और लक्ष्मी निवास, रसिया के चंगुल से छूटकर भाग जाते हैं। उनका भागना कई रोचक परिस्थितियों और हास्य को जन्म देता है।