1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. चल भाग की कहानी

Chal Bhaag Movie Preview | चल भाग की कहानी

चल भाग
बैनर : अलीमोह फिल्म्स
निर्माता : मोहम्मद जहीर मेहदी, फातिमा जहीर मेहदी, अली मेहदी
निर्देशक : प्रकाश सैनी
संगीत : सतीश कश्यप, साधु सुशील तिवारी, संजय पाठक
कलाकार : दीपक डोब्रियाल, वरूण मेहरा, तरूण बजाज, कीया खन्ना, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी
रिलीज डेट : 13 जून 2014

PR


चल भाग की कहानी तीन पुरुषों के इर्दगिर्द घूमती है। मुन्ना एक गुंडा है, बंटी छोटा-मोटा चोर और दलेर जो कि जिला बदर है। एक एमएलए की तीन शूटर्स मिल कर हत्या कर देते हैं। शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया जाता है। उसी दौरान मुन्ना, बंटी और दलेर को भी मामूली अपराध के कारण गिरफ्तार किया जाता है। हत्यारे एक खतरनाक डॉन के शूटर्स हैं और पुलिस इंस्पेक्टर उसके अंगूठे के नीचे दबा हुआ है। डॉन उस इंस्पेक्टर को धमकाता है उसके आदमियों को छोड़ दिया जाए। पुलिस इंस्पकेटर उन तीन हत्यारों को छोड़ देता है और उनकी जगह मुन्ना, बंटी और दलेर को एमएलए का हत्यारा बना देता है। किस तरह से ये तीनों उस स्थिति से बाहर निकलते हैं यह फिल्म में दिखाया गया है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें