1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. खूबसूरत की कहानी

Khoobsurat Movie Preview | खूबसूरत की कहानी

खूबसूरत
बैनर : वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स, अनिल कपूर फिल्म्स कंपन
निर्माता : रिया कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अनिल कपूर
निर्देशक : शशांक घोष
संगीत : स्नेहा खानवलकर
कलाकार : सोनम कपूर, फवाद खान, रत्ना पाठक, किरण खेर, प्रसन्नजीत चटर्जी
रिलीज डेट : 19 सितंबर 2014

PR


रेखा को लेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने 1980 में बेहतरीन फिल्म 'खूबसूरत' बनाई थी, उसी का रीमेक अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर को लेकर बनाया है। डॉ. मिली चक्रवर्ती (सोनम कपूर) दिल्ली में रहने वाली है। पेशे से वह साइकोथेरेपिस्ट है।

PR

मिली की परवरिश बेहतरीन तरीके से हुई है। परी कथाओं को सुनते हुए वह बड़ी हुई।


PR

राजस्थान स्थित संबलगढ़ के राजा शेखर राठौर के इलाज के लिए मिली को वहां जाना पड़ता है। राठौर परिवार थोड़ा अजीब है। सारे सदस्य एक-दूसरे से खींचे रहते हैं।


PR


अकड़ू राठौर परिवार के सदस्यों पर मिली के खुशमिजाज स्वभाव का जादू चलता है। खासतौर पर युवराज सिंह राठौर (फवाद खान) तो कुछ ज्यादा ही खुश हो जाते हैं। धीरे-धीरे राठौर परिवार की तकलीफों को एक-एक कर मिली दूर करती है और उसका मानना है कि कभी-कभी नियमों को भी भलाई के लिए तोड़ा जा सकता है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें