एंटरटेनमेंट की कहानी
बैनर : टिप्स म्युजिक फिल्म्स, पेन इंडिया प्रा.लि.
निर्माता : रमेश एस. तौरानी, जयंतीलाल गाडा
निर्देशक : साजिद-फरहाद
संगीत : सचिन-जिगर
कलाकार : अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, कृष्णा अभिषेक, जॉनी लीवर, प्रकाश राज, मिथुन चक्रवर्ती
रिलीज डेट : 8 अगस्त 2014
निर्माता : रमेश एस. तौरानी, जयंतीलाल गाडा
निर्देशक : साजिद-फरहाद
संगीत : सचिन-जिगर
कलाकार : अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, कृष्णा अभिषेक, जॉनी लीवर, प्रकाश राज, मिथुन चक्रवर्ती
रिलीज डेट : 8 अगस्त 2014
PR |
एंटरटेनमेंट एक कॉमेडी फिल्म है। यह कहानी है अखिल लोखंडे नामक एक शख्स की जिसकी अजीबो-गरीब किस्मत उसे कभी हंसाती है तो कभी रुलाती है।
कहानी की शुरूआत में अखिल अपने पिता के इलाज के लिए दौड़-धूप करता है, लेकिन हकीकत यह रहती है कि उसके पिता को आराम की जिंदगी पसंद है और इसीलिए वह बीमारी का नाटक कर रहे हैं। अखिल का पिता यह बात एक नर्स को बताते हैं। अखिल को यह जान बड़ा झटका लगता है जब उसे पता चलता है कि उसका पिता उसका असली पिता नहीं है। बल्कि इस शख्स ने उसे ट्रेन में सिर्फ इसलिए गोद लिया था ताकि उसे ट्रेन की एक दुर्घटना का ज्यादा मुआवज़ा मिल सके।
कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब अखिल को पता लगता है कि उसके असली पिता और कोई नहीं बल्कि एक रईस हीरा व्यापारी पन्नालाल जौहरी है। अखिल यह बात अपने दोस्त कृष्णा को बताता है। कृष्णा उसे जानकारी देता है कि पन्नालाल जौहरी की मौत हो गई है।
अखिल की मां को उसके पिता पन्नालाल ने धोखा दिया था इसलिए वह उससे नफरत करता है, लेकिन जायदाद पाने के लालच में अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहुंच घड़ियाली आंसु बहाता है।
इस बात को जब अखिल अपनी गर्लफ्रैंड के बाप को बताता है तो वह उसे मस्का लगाने लगता है और उसे अपने 'जिगर का टुकड़ा' बताने लगता है।

