अजब प्रेम की गजब कहानी
PR
निर्देशक : राजकुमार संतोषी
संगीत : प्रीतम
कलाकार : रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, उपेन पटेल, दर्शन जरीवाला, असरानी, गोविंद नामदेव, स्मिता जयकर, जगदीप, जाकिर हुसैन, सलमान खान (विशेष भूमिका)
जिंदगी जीने के लिए प्रेम (रणबीर कपूर) का फंडा है कि हमेशा खुश रहो। दूसरों को खुश रखो और पूरे शहर को खुशियों से भर दो। हैप्पी क्लब के इस सदस्य का यह सरल फंडा उसे तमाम तरह की परेशानियों में फँसा देता है।
PR
जेनी भी उसके प्यार में इतना डूब जाती है कि उसे सच्चाई नजर नहीं आती। क्या है वो सच्चाई? जानने के लिए देखना होगी ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’।

