• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Tevar, Arjnu Kapoor, Sonakshi Sinha
Written By

तेवर की कहानी

Tevar
बैनर : संजय कपूर एंटरटेनमेंट, इरोज इंटरनेशनल
निर्माता : संजय कपूर, बोनी कपूर, सुनील ए. लुल्ला, नरेश अग्रवाल, सुनील मनचंदा
निर्देशक : अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा
संगीत : साजिद-वाजिद, शफकत अमानत अली, इमरान खान
कलाकार : अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, मनोज बाजपेयी, श्रुति हासन, राजेश शर्मा
रिलीज डेट : 9 जनवरी 2015
तेवर कहानी है आगरा में रहने वाले पिंटू शुक्ला (अर्जुन कपूर) की जो बहुत अच्छा कबड्डी प्लेयर है। अपनी टीम के साथ वह मथुरा कबड्डी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जाता है और अजीबोगरीब परिस्थिति में फंस जाता है।  

मथुरा का बाहुबली गजेन्द्र सिंह (मनोज बाजपेयी) खूबसूरत राधिका मिश्रा (सोनाक्षी सिन्हा) से शादी करना चाहता है। उसे पाने के लिए वह किसी भी हद तक तैयार है। 

गजेन्द्र सिंह के गुंडों से राधिका को पिंटू बचाता है और अपने शहर ले आता है। इसी बीच वह खुद राधिका से इश्क कर बैठता है। 

पिंटू के पिता पुलिस ऑफिसर हैं और उन्हें ही राधिका को ढूंढने की जिम्मेदारी दी जाती है। 

किस तरह से पिंटू और राधिका एक होते हैं तथा खिलाड़ी के रूप में पिंटू अपना सपना पूरा करता है यह फिल्म में रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।