• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Synopsis of Hindi Film Prem Ratan Dhan Payo Salman Khan, Sonam Kapoor, Sooraj Barjatya
Written By

प्रेम रतन धन पायो की कहानी

प्रेम रतन धन पायो
बैनर : राजश्री प्रोडक्शन्स प्रा.लि., फॉक्स स्टार स्टुडियोज़
निर्माता-निर्देशक : सूरज बड़जात्या
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : सलमान खान, सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अरमान कोहली, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, दीपक डोब्रियाल 
सेंसर सर्टिफिकेट : यू 
सेंसर सर्टिफिकेट नंबर : DIL/1/165/2015
अवधि : 2 घंटे 54 मिनट 9 सेकंड 
प्रेम 'दिलवाला' (सलमान खान) एक खुशमिजाज, मददगार इंसान है जो अयोध्या में 'रामलीला' करता है। 

सारे श्लोक प्रेम को कंठस्थ है।

दिल का इतना साफ है कि उसकी शरारतों और मजाक में भी शास्त्रों की पवित्रता प्रतिध्वनित होती है।

जो भी प्रेम कमाता है राजकुमारी मैथिली (सोनम कपूर) द्वारा चलाए जा रहे धर्मार्थ कोष में दान कर देता है। 

मैथिली के सादगी भरे स्वभाव, सामान्य जीवन जीने की कला और बाढ़ से घिरे लोगों को बचाने के लिए गए कार्य पर पर प्रेम मुग्ध है। 

वह राजकुमारी से मिलने के लिए चल पड़ता है। 

फिल्म मैथिली से मिलने के लिए प्रेम की यात्रा और दोनों रिश्ते की पवित्रता पर आधारित है। 

फिल्म इस बात का प्रतिनिधित्व करती है कि सभी परिवार में एक-दूसरे के लिए बिना शर्त का प्यार होना चाहिए।