शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. पानीपत : मूवी प्रिव्यू
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (14:20 IST)

पानीपत : मूवी प्रिव्यू

Story synopsis of Panipat stars Arjun Kapoor and Sanjay Dutt in Hindi | पानीपत : मूवी प्रिव्यू
निर्माता : सुनीता गोवारीकर, रोहित शेलातकर 
निर्देशक : आशुतोष गोवारीकर
संगीत : अजय-अतुल 
कलाकार : अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल, कुणाल कपूर, सुहासिनी मुले, ज़ीनत अमान 
रिलीज डेट : 6 दिसम्बर 2019 
 
आशुतोष गोवारीकर की बड़े बजट की फिल्म 'पानीपत' रिलीज होने जा रही है जिसमें अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है कि यह इपिक वॉर फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। 


 
फिल्म की कहानी 1761 में सेट है। उस समय मराठा पूरे भारत में सबसे शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में उभरे। उन्हें दूर-दूर तक कोई चुनौती देने वाला नजर नहीं आ रहा था। 


 
उनकी खुशी ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह पाती है क्योंकि अफगान राजा अहमद शाह अब्दाली (संजय दत्त) ने भारत पर कब्ज़ा करने की योजना बनाई है। 


 
सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन कपूर) को मराठा पेशवा आदेश देते हैं कि किसी भी कीमत पर अब्दाली को रोका जाए। इस प्रकार दोनों सेनाओं के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई होती है।
ये भी पढ़ें
इस दिन से शुरू होगी करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' की शूटिंग