शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story synopsis of hindi film Main Aur Charles
Written By

मैं और चार्ल्स की कहानी

मैं और चार्ल्स
बैनर : वेव्ज़ सिनेमाज़, सिनेज़र नेटवर्क 
निर्माता: राजू चड्ढा, अमित कपूर, विक्रम खाखर 
निर्देशक : प्रवाल रमन 
संगीत : आदित्य त्रिवेदी, विपिन पटवा, सौगात उपाध्याय, शुभ्रदीप दास 
कलाकार : रणदीप हुडा, रिचा चड्ढा, टिस्का चोपड़ा, आदिल हुसैन, मंदाना करीमी
रिलीज डेट : 30 अक्टूबर 2015 
फिल्म मैं और चार्ल्स, चार्ल्स नामक एक रहस्यमय चोर के आसपास घूमती है जो गजब का आकर्षक और रहस्यमय व्यक्तित्व वाला है। 

फिल्म की कहानी 1980 में सेट है जब चार्ल्स भारत की सबसे मजबूत सुरक्षित मानी जाने वाली जेल से निकल भागता है और गोआ में फिर एक बार गिरफ्तार हो जाता है। 

दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी अमोद कांत और चार्ल्स के बीच चल रहे चूहे-बिल्ली के खेल के पीछे की कहानी को भी फिल्म बयां करती है। 

चार्ल्स का शातिर दिमाग, उसकी अंधेरी दुनिया जहां सही और गलत एक हो गए और उसके अलग-अलग रूपों को बारीकी से फिल्म में दिखाया गया है।