• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. सांसें- द लास्ट ब्रेथ की कहानी
Written By

सांसें- द लास्ट ब्रेथ की कहानी

सांसें
बैनर : जीपीए प्रोडक्शन्स 
निर्माता : गौतम जैन, विवेक अग्रवाल 
निर्देशक : राजीव एस. रुइया
संगीत : विवेक कर 
कलाकार : रजनीश दुग्गल, सोनारिका भादुड़ी, नीता शेट्टी, हितेन तेजवानी 
रिलीज डेट : 11 नवम्बर 2016  
 
शिरीन एक गायिका है। मॉरीशस के सर्वश्रेष्ठ क्लब में वह गाती है। उसकी खूबसूरती से कई लोग प्रभावित है। शिरीन किसी से भी नहीं मिलती। हर रात वह गाने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती है। किसी ने एक बार उसका पीछा किया और एक भयानक दुर्घटना से उसका सामना हुआ। 
अभय व्यवसाय के सिलसिले में मॉरीशस पहुंचता है। वह उसी क्लब में पहुंचता है जहां शिरीन गाती है। वह शिरीन को देखते ही दिल दे बैठता है। शिरीन उसकी उपेक्षा करती है, लेकिन अभय उसका दिल जीतने का प्रयास करता है। वह यह जानने की कोशिश करता है कि आखिर शिरीन उससे दूर क्यों भाग रही है। आखिरकार उसे एक राज पता चल जाता है जो शिरीन अपने खास दोस्त को बताती है। इससे अभय विचलित नहीं होता। वह कसम खाता है किसी भी कीमत पर वह दोनों को मिलाकर ही रहेगा। आखिर वो क्या राज है जो शिरीप छुपाती है? क्या अभय सब ठीक कर देगा? जानने के लिए देखना होगी 'सांसें'।
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन... शिवाय निकली 'ऐ दिल से आगे'