चारफुटिया छोकरे की कहानी
बैनर : मैक्सॉर मूवीज़
निर्माता : विभा दत्ता खोसला, सुनील खोसला
निर्देशक : मनीष हरीशंकर
संगीत : अभिजीत वघानी, डी. समीर, सुदीप बैनर्जी
कलाकार : सोहा अली खान, हर्ष मयर, जाकिर हुसैन, सीमा बिस्वास, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव
रिलीज डेट : 26 सितम्बर 2014
नेहा टंडन (सोहा अली खान) एक एनआरआई लड़की है। जो भारत वापस आकर अपने पुश्तैनी गांव में बस जाती है। नेहा एक आदर्शवादी और सकारात्मक युवती है। गांव में वह एक स्कूल शुरू करना चाहती है। अपने विचारों और प्रयासों पर उसे यकीन है, लेकिन शायद वह इस सूने से गांव में आने वाले खतरों से अनजान अपना लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रही है।
गांव के तीन लड़के, अवधेश, हरि और गोरख, से मुलाकात हंसी-मजाक और खुशी के साथ होती है, लेकिन यहीं से एक बुरे सपने की शुरुआत भी होती है। तीनों लड़के बच्चों के अपहरण और देह-शोषण के व्यापार से जुड़े हैं। अवधेश की मां से मिलने पर नेहा को गांव में फैले पाप के इस जंजाल की पूरी जानकारी मिलती है। अब नेहा इन तीनों लड़कों को जुर्म की इस दुनिया से बाहर निकालना चाहती है।
क्या वह कामयाब हो पाएगी या उसे गांव में मौजूद अपराधियों द्वारा बनाई शर्तों को मानकर रहना पड़ेगा? क्या इस छोटे से गांव में कोई परिवर्तन हो पाएगा? जानने के लिए देखना होगी चारफुटिया छोकरे।

