• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. राइट या राँग की कहानी
Written By समय ताम्रकर

राइट या राँग की कहानी

राइट या राँग
IFM
निर्माता : नीरज पाठक, कृष्णन चौधरी
निर्देशक : नीरज पाठक
संगीत : मोंटी शर्मा
कलाकार : सनी देओल, ईशा कोप्पिकर, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, किरण खेर, दीपल शॉ, गोविंद नामदेव

’राइट या राँग’ की कहानी दो पुलिस वालों अजय सिंह (सनी देओल) और एसीपी राणे (इरफान खान) के इर्दगिर्द घूमती है। दोनों के बीच तीव्र प्रतिद्वंद्विता है जो उनके बीच वर्चस्व की लड़ाई आरंभ कर देती है।

अजय की पत्नी (ईशा कोप्पिकर) की हत्या हो जाती है। शक की सुई अजय की ओर इशारा करती है और उसकी मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब मामले की जाँच का जिम्मा राणे को सौंपा जाता है।

IFM
विद्या (कोंकणा सेन शर्मा) राणे की छोटी बहन है और मुसीबत में फँसे अजय की मदद करने वाली एकमात्र शख्स है। अजय और राणे की लड़ाई तेज हो जाती है। इस मामले की छानबीन के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आते हैं, लेकिन राज नहीं खुल पाता। यह खेल दिमाग से खेला जा रहा है।

तेजी से भागती इस थ्रिलर फिल्म में क्या राइट है और क्या राँग इसका फैसला दर्शकों को करना है।