• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. एक विलेन की कहानी
Written By समय ताम्रकर

एक विलेन की कहानी

एक विलेन
बैनर : बालाजी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : शोभा कपूर, एकता कपूर
निर्देशक : मोहित सूरी
संगीत : मिथुन, अंकित तिवारी
कलाकार : सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख
रिलीज डेट : 27 जून 2014

PR


गुरु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) चुपचाप रहने वाला शख्स है। वह प्रल्हाद नामक नेता के लिए काम करता है। उसका अतीत उसे परेशान करता है‍ जिसकी वजह से वह रात में सो नहीं पाता।


PR


गुरु की मुलाकात आयशा (श्रद्धा कपूर) से होती है। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। प्यार हो जाने के बाद गुरु की जिंदगी में शांति आ जाती है।

PR


गुरु और आयशा शादी करते हैं। गुरु अपनी नौकरी छोड़ देता है। वह और आयशा दोनों गोआ से मुंबई आ जाते हैं ताकि नए सिरे से जिंदगी शुरू कर सके।
PR


गुरु को जब ऐसा लगता है कि जिंदगी में सब ठीक चल रहा है तब उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। आयशा पर हमला होता है, लेकिन वह बच जाती है।
PR


हमलावर की पहचान होती है तो गुरु स्तब्ध रह जाता है। उसके सामने सवाल खड़ा होता है कि विलेन कौन है?