sundarkand
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. खुल जा सिम सिम
  4. Rustom, John Abraham, Akshay Kumar

...वरना 'रुस्तम' में होते जॉन अब्राहम

रुस्तम
अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। 
इस फिल्म को विपुल के. रावल ने लिखा है। उन्होंने स्क्रिप्ट जॉन अब्राहम को सुनाई। जॉन को पसंद आई और उन्होंने स्क्रिप्ट के राइट्स खरीद लिए, लेकिन बाद में फिल्म बनाने का इरादा छोड़ दिया। 
 
विपुल ने बाद में स्क्रिप्ट नीरजा पांडे को बेच दी जिन्होंने अक्षय को लेकर 'रुस्तम' बनाई है। सवाल यह है कि क्या जॉन 'रुस्तम' में काम करते तो क्या फिल्म सफलता हासिल करती? क्या जॉन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलता?