1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला

रणबीर पर मुझे गर्व है : ऋषि कपूर

वेकअप सिड
IFM
’वेक अप सिड’ को जो प्रतिक्रियाएँ मिली हैं, उससे रणबीर कपूर के डैड ऋषि कपूर बेहद खुश हैं। ‘मैं शब्दों में बयाँ नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूँ। रणबीर के पिता होने के नाते मुझे उस पर गर्व है।‘ ऋषि उत्साहित होकर बताते हैं। ‘उसके अभिनय को सभी ने पसंद किया है। चाहे आम जनता हो, फिल्म उद्योग के लोग हो या फिर‍ फिल्म समीक्षक हो। सभी ने उसकी प्रशंसा की है।‘

रणबीर इस समय जमकर मेहनत कर रहे हैं। पिता होने के नाते ऋषि को थोड़ी तकलीफ होती है, लेकिन वे ये सोचकर भी खुश होते हैं कि मेहनत करने पर ही अपेक्षानुरूप परिणाम मिलते हैं।

‘शुक्रवार ‘वेक अप सिड’ प्रदर्शित हुई और गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह 6 बजे तक रणबीर अपने काम में व्यस्त थे।‘ ऋषि बताते हैं। ‘वह बिलकुल आराम नहीं कर रहा है। इस समय वह ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के प्रमोशन में व्यस्त है। इसके बाद वह शूटिंग के लिए अमेरिका जाएगा। रणबीर की लगातार फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। नवंबर में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, दिसंबर में ‘रॉकेट सिंह - सेल्समैन ऑफ द ईयर’ और जनवरी में ‘राजनीति’। मेरा मानना है कि रणबीर को मेहनत करना चाहिए। यही तो सही समय है।‘