माइकल जैक्सन पर वीडियो बनाएँगे शाहरुख खान
किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के ढेर सारे प्रशंसकों में किंग खान शाहरुख भी शामिल हैं। जैक्सन की मृत्यु की खबर सुनकर शाहरुख रो पड़े थे। अपने चहेते कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए शाहरुख एक म्यूजिक वीडियो तैयार कर रहे हैं, जो माइकल जैक्सन के जन्मदिन (29 अगस्त) पर दिखाया जाएगा। इस म्यूजिक वीडियो पर संगीतकार विशाल-शेखर काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गायक विशाल-शेखर की धुन पर अपनी आवाज देंगे और शाहरुख के अलावा उनके कई दोस्त इस वीडियो में नजर आएँगे। रितिक रोशन, प्रभु देवा, कैटरीना कैफ, कंगना इनमें प्रमुख हैं।