इमरान हाशमी होंगे 'इनविजिबल'
बॉलीवुड के किसिंग किंग इमरान हाशमी महेश भट्ट की फिल्म 'इनविजिबल' में काम करने जा रहे हैं। महेश भट्ट के बैनर की वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'फुटपाथ' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इमरान हाशमी इसके बाद महेश भट्ट के साथ 'मर्डर', 'जहर', 'कलयुग', गैंगस्टर, 'राज', 'मर्डर 2' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
PR |
बॉलीवुड में चर्चा है कि इमरान हाशमी और महेश भट्ट के बीच कुछ मतभेद चल रहे हैं। हालांकि महेश भट्ट इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। महेश भट्ट ने कहा कि उनके और इमरान के बीच अभी भी मधुर संबंध हैं और उन दोनों की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से 'इनविजिबल' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। (वार्ता)

