युवराज सिंह ने छेड़ा अनुष्का शर्मा को...
विराट कोहली और अनुष्का का रोमांस अब जगजाहिर है। विराट मैदान से लेकर ट्विटर पर खुलकर अपने प्रेम का इजहार भी करते है, वहीं अनुष्का भी इस रिश्ते को स्वीकारने से जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं। अब टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी व कमेंटेटर भी विराट को अनुष्का का नाम लेकर काफी छेड़ते हैं। हाल ही में विराट के साथी खिलाड़ी युवराज सिंह ने अनुष्का को सबके सामने छेड़ा है।
दरअसल अनुष्का की बॉम्बे वेल्वेट नाम से एक फिल्म आने वाली है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म का एक कोलाज अपलोड किया जिस पर युवी ने 'भाभी' लिखकर उन्हें संबोधित किया है। युवी ने कमेंट किया 'ओए होए रोजी भाभी! बहुत सुंदर लग रही हो।' हालांकि यह देवर भाभी वाली छेड़छाड़ है।
उल्लेखनीय है कि पहले जब लोगों ने विश्वकप के सेमीफाइनल में विराट के फ्लॉप होने के लिए अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था तब भी युवराज सिंह ने विराट-अनुष्का के रिश्ते का बचाव करते हुए लोगों से कहा था कि वो किसी भी बात के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ना ठहरायें।