kalsarpa dosh calculator
✕

जानेमाने अभिनेता यूसुफ हुसैन का 73 वर्ष की आयु में कोविड से निधन

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (12:56 IST)
अभिनेता यूसुफ हुसैन का 30 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे और कोविड-19 से पीड़ित थे। उन्होंने 'धूम 2', 'रईस' और 'रोड टू संगम' जैसी फिल्मों में काम किया था। हुसैन के दामाद एवं फिल्मकार हंसल मेहता ने बताया कि अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, वहीं उनका निधन हुआ।
 
हंसल मेहता ने ट्विटर पर अपने ससुर के लिए एक भावनात्मक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि हुसैन ने किस प्रकार उन्हें आर्थिक मदद दी थी, जब उनकी फिल्म 'शाहिद' अटक गई थी। 
 
हंसल ने लिखा कि मैं परेशान था। फिल्मकार के रूप में मेरा करियर लगभग खत्म हो चुका था। तब वे मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास एफडी जमा है और आप जब इतने परेशान हैं तो वह मेरे लिए किसी काम का नहीं है। उन्होंने एक चेक दिया और 'शाहिद' पूरी हो गई। वे थे यूसुफ हुसैन। 
 
मेहता ने कहा कि मेरे लिए ससुर नहीं बल्कि पिता थे। आज वे चले गए। हुसैन ने 'दबंग 3', 'ओ माय गॉड', 'आई एम सिंह' जैसी फिल्मों में काम किया। अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' के लिए भी उन्होंने शूटिंग की थी। 
 
अभिषेक बच्चन ने हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि हमने कई फिल्मों में काम किया, 'कुछ ना कहो' से लेकर 'बॉब बिस्वास' तक। वे सौम्य, दयालु और गर्मजोशी से भरे हुए थे। उनके परिवार के प्रति संवदेनाएं। मेहता के करीबी मित्र मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया कि दुखद खबर। पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं!

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख