• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yashi films to produce 12 films in london
Written By
Last Updated : शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (16:47 IST)

भोजपुरी फिल्म निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स लंदन करेगी 12 फिल्मों का निर्माण

bhojpuri film
भोजपुरी फिल्म निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स जल्द ही लंदन में 12 फिल्मों का निर्माण करने जा रही है। अभय सिन्हा की इन फिल्मों में पावर स्टार पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार होंगे।

 
अभय सिन्हा ने बताया कि पवन सिंह की तीन, प्रदीप पांडेय चिंटू की तीन, रितेश पांडेय की दो, अरविंद अकेला कल्लू की दो फिल्में होंगी। उन्होंने बताया कि कई सारे वीडियो एल्बम की भी शूटिंग लंदन में होंगी, जिसमें भोजपुरी के कई दिग्गज गायक कलाकार जाएंगे। 
 
इन 12 फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्देशक रजनीश मिश्रा, प्रेमांशु सिंह, अनंजय रघुराज, संतोष मिश्रा, इश्तियाक शेख बंटी, विष्णु शंकर बेलु जैसे निर्देशकों के साथ डीओपी प्रमोद पांडेय, वासु, महेश वेंकट लंदन जा रहे हैं।
 
अभय सिन्हा ने बताया कि काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, हर्षिका पुनिचा, सहर अफ्शा, पिरान्हा रेवाड़ी और पूजा चौरसिया समेत अन्य कई अभिनेत्रियां भी लंदन जा रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
सांता क्लॉज बनकर अमिताभ बच्चन ने फैंस को कहा 'मैरी क्रिसमस', बिग बी की क्यूट तस्वीर वायरल