biodatamaker
✕

किस फिल्म के लिए यामी गौतम सीख रही हैं पोल डांस?

Updated: गुरुवार, 29 मार्च 2018 (13:14 IST)
जैकलीन फर्नांडीज़ की फिटनेस और उसके लिए पोल डांस की प्रैक्टिस ने कई लड़कियों को इंस्पायर किया है। सिर्फ उनकी फैंस ही नहीं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी उनसे इंस्पायर हुई हैं। इसी लिस्ट में यामी गौतम का नाम भी सामने आता है। 
 
यामी गौतम को डांस का बहुत शौक है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज़ पोस्ट करती रहती हैं। अब वे पोल डांस भी सीख रही हैं। यामी सेलिब्रिटी टीचर आरिफा भिन्देरवाला की पोल डांस क्लास अटेंड कर रही हैं। 
 
इस बारे में यामी ने कहा कि यह आइडिया मुझे इसलिए आया क्योंकि मुझे फिट रहना और डांस करना बहुत पसंद है। इसे मैं बहुत एंजॉय कर रही हूं। पोल डांसिंग आपकी फिटनेस एबिलिटी और अपने डांस पर काम करने का अच्छा मौका देती है। यह फिटनेस लेवल के लिए काफी चैलेंजिंग होता है। इसलिए मैंने सोचा कि यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने अब तक सोचा नहीं था। 


 
यामी ने आगे यह भी कहा कि अब मैं ऐसी जगह हूं जहां मैं एक्सपेरिमेंट करना चाहती हूं, खुद को और अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाना चाहती हूं। किसी और ने मुझे इस बारे में नहीं समझाया, यह मेरे दिमाग में ही आया और मैं यह सब करना चाहती हूं। 
 
इसके पहले जैकलीन फर्नांडीज़ और ईशा गुप्ता भी पोल डांस में अच्छा नाम कमा चुकी हैं। हो सकता है यामी यह अपनी किसी अगली फिल्म की तैयारी के लिए कर रही हों, जिसके बारे में उन्होंने बताया नहीं। उनकी मेहनत तो प्रैक्टिस के बाद ही पता लगेगी। 

Show comments

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह, मंत्री सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का हिसाब, बोले- सार्वजनिक रूप से मांगें माफी

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर ने दशहरा कार्यक्रम में ऐसा क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मांगनी पड़ी माफी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए जियोहॉटस्टार की खास पहल, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगी फिल्म

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख