dharma sangrah
✕

आखिर क्यों जीतेन्द्र पहनते हैं सिर्फ सफेद कपड़े?

Updated: सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (10:30 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेन्द्र 7 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जीतेन्द्र के बचपन का नाम रवि कपूर था। जीतेन्द्र ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह अपने डांसिंग स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की वजह से काफी सुर्खियों में रहते थे। 
 
एक रियलिटी शो में जीतेन्द्र ने बताया था कि आखिर वो क्यों ज्यादातर सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। 60 से 90 के दशक तक जीतेन्द्र स्क्रीन पर छाए रहे और अपने काम से सभी को आकर्षित किया। उनकी एक खासियत रही कि वे हमेशा सफेद रंग ही कपड़े पहना करते है। फिर चाहे ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन। इस बात पर से उन्होंने शो में पर्दा उठाया था। 
 
जीतेन्द्र ने बताया था, जब इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, तब कोई डिजाइनर नहीं था और मुझे जो सही लगता था उसे पहनते थे। सफेद कपड़े पहनने इसलिए शुरू कर दिए क्योंकि मुझे किसी के बताया था कि मैं सफेद ड्रेस में पतला दिखता हूं।
 
जीतेंद्र ने कहा था कि रंगीन कपड़ो में कद छोटा दिखता है जबकि हल्के रंग लंबा दिखाते हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि चूंकि वह हल्के रंग के कपड़े चुनते, इसलिए उन्हें लगा कि सफेद रंग सबसे अच्छा है और इसलिए उन्होंने यह रंग पहनना शुरू कर दिया।
 
इस शो में जीतेन्द्र अपनी जवानी के दिनों को याद कर बताया था कि कैसे वो मुंबई की एक चॉल में रहा करते थे। उन्होंने कहा था, मैंने अपनी जिंदगी के करीब 20 साल एक चॉल में बिताए, जिसने मेरी जिंदगी पर गहरा असर डाला। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी परवरिश, संस्कार, मां- बाप ने तो दिए है लेकिन माहौल से भी आपको बहुत संस्कार मिलते हैं। 
 
उन्होंने कहा था, मैं आदतों, भाषा और बाकी भी पूरा मराठी हूं, मैं हीरो बना क्योंकि मुझे अच्छी मराठी बोलनी आती थी। चार स्टोरी की चॉल में हम 80 परिवार रहते थे और सभी के बीच में खूब प्यार होता था। सभी एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार होते थे, चाहें बात चाय पत्ती की हो या फिर कुछ और। जब मेरे घर में पंखा लगा तो बिल्डिंग के सभी लोग देखने आए थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख