1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. which trailer is better salman khan sikandar or sunny deol jaat

सिकंदर पर क्या भारी पड़ेगा जाट का ढाई किलो का हाथ, सलमान खान से भिडेंगे सनी देओल

sikandar trailer
सिकंदर और जाट। दोनों एक्शन मूवी। दोनों में एक्शन स्टार। एक में सनी देओल तो दूसरी में सलमान खान। दोनों के ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं और फैंस में हलचल है। दावे हैं। कौन सी फिल्म बेहतर है? बहरहाल दोनों एक ही दिन रिलीज नहीं हो रही है। जहां सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च (रविवार) को रिलीज हो रही है, वहीं सनी देओल की जाट 10 अप्रैल (गुरुवार) रिलीज हो रही है।  
 
कहने वाले कह रहे हैं कि कहीं सिकंदर पर सनी देओल की जाट भारी न पड़ जाए। हालांकि दोनों फिल्मों में काफी अंतर है। सनी की तुलना में सलनाम का स्टारडम ज्यादा है। सिकंदर का बजट भी ज्यादा है। 
 
Jaat ट्रेलर
 
Jaat एक देसी एक्शन फिल्म है जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में हाई-वोल्टेज एक्शन, जबरदस्त डायलॉग्स और देसी अंदाज देखने को मिला। फिल्म की कहानी जातीय संघर्ष, बदले और न्याय के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी देओल का दमदार अंदाज और उनकी गूंजती हुई आवाज़ ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।
 
Sikandar ट्रेलर
 
Sikandar एक हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा है, सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी है। ट्रेलर में शानदार एक्शन सीक्वेंस, मॉडर्न लुक और स्टाइलिश फाइट्स दिखाई गई हैं। सलमान को उसी अंदाज में पेश किया गया है जिस अंदाज में उनके फैंस देखना पसंद करते हैं। 
 
कौन सा ट्रेलर ज्यादा दमदार?
 
अगर देसी एक्शन और इमोशन की बात करें, तो ‘Jaat’ का ट्रेलर ज्यादा प्रभावशाली नजर आ रहा है। सनी देओल की फैन फॉलोइंग इस फिल्म को मजबूत बढ़त दिला सकती है।
 
वहीं, स्टाइलिश और मॉडर्न एक्शन पसंद करने वालों के लिए ‘Sikandar’ का ट्रेलर ज्यादा आकर्षक साबित हो सकता है। खासकर यंग ऑडियंस इसे ज्यादा पसंद कर रही है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इमरान हाशमी का बड़े पर्दे पर दमदार कमबैक, ग्राउंड जीरो में BSF डिप्टी कमांडेंट के रूप में आएंगे नजर