Hanuman Chalisa
✕

'पंचायत 3' की पहली झलक आई सामने, बाइक पर समान बांधे जाते दिखे सचिव जी

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2023 (15:33 IST)
Panchayat 3 First Look: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' के दोनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। सीरीज में उत्तर प्रदेश के एक विचित्र छोटे से गांव फुलेरा की पृष्ठभूमि में इस सीरीज में ग्रामीण जीवन की बारीकियों और इसके लोगों को खूबसूरती से फिल्माया गया है। 
 
वहीं अब मेकर्स ने 'पंचायत 3' से सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। साथ ही उन्होंने सीरीज की अन्य स्टारकास्ट की भी झलक दिखाई है। इन तस्वीरों को देखकर लोग वेब सीरीज को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

पहली तस्वीर में सचिव जी के किरदार में एक्टर जितेंद्र कुमार कंधे पर बैग टांगे मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं। उनकी मोटरसाइकिल पर पीछे सामान बंधा हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में सीरीज के दूसरे किरदार बनराकस और विनोद सहित तीन लोग नजर आ रहे हैं। 
 
मेकर्स ने इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हम जानते हैं कि इंतजार असहनीय है, इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लाए हैं। प्राइम पर पंचायत सीजन 3।
 
इन तस्वीरों को देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। दर्शक अब सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीता गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक, अशोक पाठक, पंकज झा, सुनीता राजवर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख