kalsarpa dosh calculator
✕

वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' सीजन 3 की रिलीज डेट आई सामने

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (16:23 IST)
प्राइम वीडियो ने एम्मी के लिए नॉमिनेट की गई सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के तीसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 21 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रहेगी। जोयिता पटपटिया के निर्देशन में बनी और देविका भगत, द्वारा लिखित एवं इशिता मोइत्रा के डायलॉग्स के साथ तैयार की गई इस सीरीज़ को प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने प्रोड्यूस किया है। 

 
इस अमेज़न ऑरिजिनल के नए सीज़न का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसकी कहानी उसी नाटकीय मोड़ से आगे बढ़ेगी, जहां इसका दूसरा सीज़न समाप्त हुआ था। बेपरवाह, बेफिक्र, एवं उन्मुक्त स्वभाव की चार महिलाओं की कहानी एक बार फिर से पर्दे पर वापस आ रही है, जो ज़िंदगी का आनंद लेने, प्यार बांटने, बड़ी ग़लतियां करने के साथ-साथ यह जानने की कोशिश करती हैं कि वास्तव में कौन सी बात इस मुंबई शहर में उनकी दोस्ती को बनाए रखती है।
 
सीज़न 3 में कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गागरू, और बानी जे ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जिसमें प्रतीक बब्बर, लिसा रे, नील भूपलम, राजीव सिद्धार्थ अमृता पुरी, सिमोन सिंह और समीर कोचर एक बार फिर से अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, जिम सरभ, रोहन मेहरा, शिल्पा शुक्ला और सुशांत सिंह भी दर्शकों को इस सीरीज़ के नए सीज़न में नजर आएंगे।
 
अपर्णा पुरोहित, हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, बेफिक्र और हर परिस्थिति के लिए तैयार चार देवियां एक बार फिर से वापस आ गई हैं। फ़ोर मोर शॉट्स प्लीज़ सही मायने में प्यार की सौगात है। इसे भारत के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों से भरपूर तारीफ और सराहना मिली है, जिसमें आज के जमाने की भारतीय महिलाओं की खूबियों को बड़ी बारीकी से दिखाया गया है, जो महत्वाकांक्षी, साहसी और उन्मुक्त स्वभाव की हैं। यह शो महिलाओं के बीच के मधुर रिश्ते का जश्न मनाता है।
 
'फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन- 3' 23 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2022 के लिए प्राइम वीडियो के फेस्टिव लाइन-अप में शामिल है।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख