Daily Horoscope
✕

करण जौहर नहीं यह निर्देशक करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में लॉन्च

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2023 (11:06 IST)
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। सिद्धार्थ अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया है। 

 
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी 7 हजार रुपए थी, जो उन्होंने अपनी मां को दी थी। एक्टर ने कहा, 'मुझे पहली बार सात हजार रुपए मिले थे और ये पैसे मैंने अपनी मां को दिए थे। जब मुझे मेरी पहली सैलरी मिली थी, तो मेरे पास बैंक अकाउंट भी नहीं था। 
 
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरे लिए पहली बार इतने बड़े सेट पर होना बहुत कठिन था। यह नई दिल्ली में रहने और विश्वास करने के लिए एक बहुत दूर के सपने जैसा है। 
 
सिद्धार्थ ने इस बात का भी खुलासा किया कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' उनकी पहली फिल्म नहीं थी, बल्कि उन्हें निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा एक फिल्म में लॉन्च किया जाना था। उन्होंने इस फिल्म के लिए ने ऑडिशन दिया था, जिसमें वह सफल भी हुए थे। लेकिन बाद में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म 'शेरशाह' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वह जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'थैंक गॉड' में दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास 'योद्धा' और 'मिशन मजनू' भी है।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख