dharma sangrah
✕

रणबीर कपूर के बाद विवेक अग्निहोत्री का वीडियो वायरल, बीफ को लेकर कही यह बात

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (15:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी है। फैंस जहां इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर बायकॉट ब्रह्मास्त्र भी ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म का बायकॉट करने की यूजर्स कई वजह बता रहे हैं।
 

इन्हीं में एक वजह रणबीर कपूर का 11 साल पहले बीफ को लेकर दिया गया एक बयान भी है। रणबीर ने एक इंटरव्यू में बीफ को फेवरेट फूड बताया था। इसकी वजह से जब रणबीर और आलिया हाल ही में उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे उन्हें हिंदुवादी संगठनों ने मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। 
 
वहीं अब फिल्म 'ब्रहमास्त्र' की लगातार आलोचना कर रहे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। यह वीडियो उनके 3 साल पुराने एक इंटरव्यू का हिस्सा है, जिसमें विवेक बीफ खाने की बात कहते दिख रहे हैं। 
 
वीडियो में विवेक अग्निहोत्री कह रहे हैं, 'मैंने यह भी लिखा है कि सबसे अच्छा बीफ कहा मिलता है, मैंने बहुत सी चीजें लिखी हैं, मैं इसे तब भी खाता था, मैं इसे अब भी खाता हूं, इसमें कुछ भी नहीं बदला है। यह मेरा जीवन है।'
 
रणबीर कपूर के फैंस विवेक के इस बीफ वाल वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और उनके दोहरे व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो विवेक अग्निहोत्री आपको अपना यह वीडियो कभी नहीं दिखाएंगे, जो एक 'बीफ' खाने वाले भी हैं, क्योंकि यह उनकी निजी पसंद है। लेकिन यह उनके कथन और एजेंडा में फिट नहीं होगा।
 
वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने अपनी सफाई भी पेश की है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, एक वक्त था जब मैं दोनों टाइम यह सोचकर मीट खाता था कि यह सेहत के लिए अच्छा है। अब नई जानकारी और जागरुकता के बाद मैं सात्विक हो गया हूं। सिर्फ शाकाहारी खाना खाता हूं और धीरे-धीरे सेहत संबंधी मेरी सभी दिक्कतें ठीक हो गई हैं। अब मैं ज्यादा ऊर्जावान हूं और मानसिक-शारीरिक संतुलन पहले से अधिक बेहतर है।
 

Show comments

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में आएगी फिल्म, जानिए क्या है वजह

अमिताभ बच्चन के 'बच गए' पोस्ट ने मचाई हलचल, जलसा के बाहर हमले की साजिश का हुआ बड़ा खुलासा

'रामायण' का ग्लोबल धमाका! 11 दिनों में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर के पार पहुंची फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख