Daily Horoscope
✕

पार्वती बन स्टेज पर नृत्य कर रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, देखिए दर्दनाक वीडियो

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (16:03 IST)
देश में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन जम्मू कश्मीर से एक दुखद मामला सामने आया है। जम्मू जिले के गांव कोठे सैनिया में गणेश उत्सव के दौरान रात्रि जागरण में पार्वती बन नृत्य कर रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक की वजह से स्टेज पर ही मौत हो गई।

 
बताया जा रहा है कि कलाकार का नाम योगेश गुप्ता है जिसकी उम्र 20 साल थी। कलाकार नृत्य करते हुए अचानक जमीन पर लेट गया और लेटे-लेटे ही दम तोड़ दिया। कार्यक्रम देख रहे लोगों को लगा की यह रोल का हिस्सा है और वह ताली बजाते रहे। 
कुछ देर बाद साथी कलाकार और आयोजकों ने उसे संभाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आनन-फानन में योगेश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस कलाकार के अंतिम पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौत की खबर के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
 
इससे पहले एक और कलाकार की हनुमान बनकर राम भजन पर नृत्य करते समय मौत हो गई थी। राम भजन पर नृत्य करते करते हुए कलाकार अचानक जमीन पर गिर गया। लोगों को लगा कि हनुमान अभिनय कर रहे हैं। लेकिन युवक की मौत स्टेज पर ही हो चुकी थी। 
 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख