शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. virat kohli shares a romantic video on anushka sharmas birthday
Written By

अनुष्का शर्मा को जन्मदिन पर विराट कोहली से मिला खास तोहफा, कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल

अनुष्का शर्मा को जन्मदिन पर विराट कोहली से मिला खास तोहफा, कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल - virat kohli shares a romantic video on anushka sharmas birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली संग हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। आईपीएल से भी समय निकालकर विराट और अनुष्का साथ में खूब मस्ती करते हुए देखे जा रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
 
अनुष्का के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विराट ने पूरा दिन उनके साथ ही बिताया और एक स्पेशल सरप्राइज ऑर्गेनाइज किया था। विराट ने प्राइवेट डिनर का इंतजाम किया था। विराट ने अनुष्का के जन्मदिन पर एक प्यारा-सा पोस्ट भी शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों समुद्र के किनारे बैठकर ढलता हुआ सूरज देख रहे हैं और बात करते नजर आ रहे हैं।
 
इसके अलावा विराट और अनुष्का का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वीडियो कॉल पर नजर आ रहे हैं। दरअसल यह एक विज्ञापन है, जिसे विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
 
वीडियो में विराट किसी शूट के लिए तैयार होते हैं और कुछ नर्वस नजर आते हैं, जिसके बाद अनुष्का शर्मा उनके साथ एक प्रैंक खेलती हैं। विराट और अनुष्का रोमांटिक पल बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मैच और फिल्मों के बीच जब भी वक्त मिलता है तो दोनों साथ में रहना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें
यह चुटकुला पढ़कर हंसे बिना नहीं रहेंगे : शादी के इतने साल बाद भी इतना प्यार?