गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. virat kohli and anushka sharma raise 11 crore for covid patients
Written By
Last Modified: रविवार, 16 मई 2021 (10:54 IST)

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए Anushka Sharma और Virat Kohli ने जुटाए इतने करोड़ रुपए, फैंस का जताया आभार

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए Anushka Sharma और Virat Kohli ने जुटाए इतने करोड़ रुपए, फैंस का जताया आभार - virat kohli and anushka sharma raise 11 crore for covid patients
देशभर में कोरोनावायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। संकट की इस घड़ी में कई सेलेब्स मदद के ‍लिए आगे आ रहे हैं और फैंस से भी मदद मांग रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना पीड़ितों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया था।

 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 7 दिन में 7 करोड़ रुपए जमा करने का टारगेट रखा था। इसमें 2 करोड़ की राशि खुद अनुष्का और विराट ने ही जमा की थी। वहीं अब इन दोनों के राहत कोष में करीब 11 करोड़ रुपए जमा हो गए है।
 

 
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और साथ ही प्रशंसकों का आभार जताया कि ऐसा करने में सभी ने उनकी मदद की। अनुष्का ने ट्वीट किया, 'सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपये जुटाए जा चुके हैं। जय हिंद।'
 
एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में हम हैरान और साथ ही खुश भी हैं। यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होता।
 
विराट ने कहा, हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है। हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है कि हम जरूरतमंद लोगों के लिए पर्याप्त धन जुटा सकें। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिए आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।
 
अनुष्का और विराट ने भारत में कोविड राहत के लिए सात करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। दोनों ने #inthistogether की शुरुआत क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है। विराट-अनुष्का ने 7 मई को यह अभियान शुरू किया था।
 
ये भी पढ़ें
इस वजह से तमिल लड़के से शादी करना चाहती हैं 'नेशनल क्रश' Rashmika Mandanna