1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

विपुल शाह की फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन!

विपुल शाह
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फिल्म साइन करने के मूड में हैं। जज्बा नामक फिल्म की शूटिंग वे शुरू ही करने वाली है और खबर है कि ‍निर्माता-निर्देशक विपुल शाह की आगामी फिल्म में वे नजर आ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या पिछले दिनों जया बच्चन के साथ विपुल शाह के घर पहुंची और उन्होंने विपुल की स्क्रिप्ट सुनी। स्क्रिप्ट जया और ऐश्वर्या दोनों को ही पसंद आई है और वे ‍विपुल की फिल्म कर सकती हैं। वैसे भी विपुल के बच्चन खानदान से अच्छे संबंध है। विपुल द्वारा निर्मित 'आंखें' बिग बी कर चुके हैं तो 'एक्शन रिप्ले' में ऐश्वर्या ने काम किया था। 
 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें